Jalaun: पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की कार पेड़ से टकराई… पेट्रोल का रिसाव होने से लगी आग, पांच झुलसे

जालौन में पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की कार धू-धू कर जली।

जालौन में पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की कार धू-धू कर जली। इसमें चालक समेत पांच लोग झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जालौन: शनिवार को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा देकर आगरा से वापस उरई लौट रहे परीक्षार्थियों की कार कुठौंदा थाना क्षेत्र में बस्तेपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का पहिया पंचर हो गया जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार खंती में पलटकर पेड़ से टकरा गई।

इसी दौरान कार की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें पेट्रोल का रिसाव होने लगा। जिसके चलते आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। चालक समेत पांचों ने कूद कर जैसे तैसे जान बचाई। हालांकि इस दौरान वह सभी झुलस गए। इसमें एक हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर निवासी मोहित बाथम पुत्र कालका प्रसाद अपने छोड़े भाई सुमित बाथम और उसके साथी गिरथान निवासी मुनीश श्रीवास्तव, उरई के बजिरया निवासी अशरफ और गुरसरांय झांसी निवासी महेंद्र निरंजन प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा देने के लिए उरई से आगरा कार से गए हुए थे।

वहां परीक्षा देकर लौटते वक्त देर रात में जब कार कुठौंद थाना सीमा के ग्राम बस्तेपुर के पास आई उसी दौरान टायर पंचर हो गया। अचानक हवा निकलने से चालक का कार पर संतुलन नहीं रहा। तेज रफ्तार लहराती हुई खंती में चली गई वहां पलटते हुए पेड़ से जा टकराई।

इसके बाद कार में आग लग गई जिससे वह धू-धू कर जलने लगी। जब तक कार चालक और उसमें सवार चारों परीक्षार्थी कुछ समझ पाए और बचने के लिए किसी तरह कार से कूदे तब तक वह सभी झुलए गए थे। वह हाइवे पर आए और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर एक मुनीश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.