- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- दो सगे भाईयों की एक साथ हुई शादी, सुहागरात से पहले दुल्हनों ने कर दिया बड़ा कांड
दो सगे भाईयों की एक साथ हुई शादी, सुहागरात से पहले दुल्हनों ने कर दिया बड़ा कांड
On
UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो दुल्हनों ने दो सगे भाईयों के साथ विवाह किया, लेकिन सुहागरात से पहले ही दुल्हनों ने बड़ा कांड कर दिया। ससुराल पहुंची दुल्हनों ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालीजनों को खिला दिया। इसके बाद नगदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। शादी के लिए दोनों सगे भाई का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था। इसके लिए दलाल ने 80 हजार रुपए भी लिया था।
मामला टड़ियावां के ग्राम भड़ायल का है। गांव निवासी शिवकन्या ने बताया कि उनके बेटे प्रदीप व कुलदीप अविवाहित थे। दोनों दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते है। कुछ दिन पहले सीतापुर के राजकुमार व रवि से उनका संपर्क हुआ था। दोनों ने उनके बेटों का विवाह कराने प्रस्ताव रखा। मंगलवार को दोनों ने सीतापुर रोडवेज बस अड्डे पर बुलाया और 80 हजार रुपये लेकर बेटों को दोनों युवतियों को दिखाया।
बुधवार शाम दोनों युवतियों को लेकर गांव आए और देर शाम गांव के मंदिर पर विवाह संपन्न हुआ। रवि व राजकुमार अपने घर चले गए और वह अपनी बहुओं लेकर अपने घर आ गई। कुछ देर दोनों ने बात करते हुए कहा कि दोनों गोरखपुर की रहने वाली हैं। मां-बाप नहीं हैं, इसलिए आधार कार्ड व अन्य पहचान के कागज नहीं बन पाए। रात में परिवार के साथ बहुओं ने खाना खाया। दोनों बेटों के साथ अलग-अलग कमरों में सोने चलीं गईं।
कुलदीप के जेब से रात में मेन गेट की चाबी निकालकर दोनों शादी के जेवर, पांच हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गईं। गुरुवार की सुबह जागने पर दुल्हनें गायब मिलीं। लोगों ने राजकुमार और रवि से जानकारी करनी चाहीं तो काल रिसीव नहीं की। पीड़िता ने बताया कि दोनों परिवार को खीर में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद फरार हुईं हैं। पुलिस को सूचना दी गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
अपनी-अपनी दुल्हन संग कमरे में गए दो भाई, आंख खुली तो पकड़ लिया माथा
दो भाईयों के साथ शादी के बाद कुछ ऐसा हो गया, जिसकी पूरे परिवार ने भी कल्पना नहीं की थी। घर में खुशियां थीं। दो भाई मंदिर में शादी करके अपनी-अपनी दुल्हनों को घर लाए थे। दुल्हन का ससुराल में स्वागत-सत्कार किया गया। देर शाम खाना-पीना खाने के बाद दोनों दुल्हनें अपने-अपने पति के साथ कमरे में चली गईं। दोनों ने काफी देर तक अपने पतियों से बात की। इसके बाद क्या हुआ ये किसी को नहीं पता। दोनों भाइयों की जब सुबह आंख खुली तो कमरे का नजारा कुछ और ही था। दोनों दुल्हनें कमरे से गायब थीं। दोनों दुल्हनें घर से सारा माला साफ करके भाग चुकी थी। घर वालों के भी होश उड़ गए। इसके बाद लड़के वाले भागते हुए पुलिस के पास पहुंचे और पूरी बात बताई।
खबरें और भी हैं
Ballia News : युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
13 Mar 2026 05:11:51
लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर की लाइफलाइन मानी जा रही...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
