Hardoi News: फर्जी IAS बनकर शादी के नाम पर ठगी, हरदोई में आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग का खुलासा हुआ है। आरोपी हरिकेश पांडे खुद को IAS अधिकारी बताकर महिला अधिकारियों को शादी का झांसा देता था और लाखों रुपये ठग लेता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी IAS बनने का तरीका

आरोपी shaadi.com पर अपनी फर्जी IAS प्रोफाइल बनाकर महिला अधिकारियों को जाल में फंसाता था। शादी की बात आगे बढ़ाकर वेतन न मिलने का बहाना करता और फिर नकद व ऑनलाइन पैसे ऐंठ लेता था।

कैसे पकड़ा गया आरोपी

5 जनवरी 2025 को हरदोई साइबर थाना पुलिस को एक महिला अधिकारी ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने खुद को हरदोई का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बताकर शादी की बात की और फिर वेतन न मिलने का बहाना बनाकर 1 लाख रुपये नकद और 1,23,253 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

बाद में आरोपी ने महिला को बताया कि उसका तबादला हरदोई से कासगंज हो गया है। महिला को शक हुआ, जब उसने हरदोई प्रशासन से जानकारी निकाली तो पता चला कि इस नाम का कोई IAS अधिकारी जिले में तैनात नहीं है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और जांच शुरू हुई।

कौन है हरिकेश पांडे

जांच में पता चला कि हरिकेश पांडे, प्रतापगढ़ जिले के थाना देहलूपुर स्थित गांव भगवानपुर मुफरिद का निवासी है। उसने अपने दिव्यांग भाई मुकेश कुमार पांडे के नाम से फर्जी IAS आईडी बनाकर shaadi.com पर प्रोफाइल बनाई थी।

आरोपी ने

  • फर्जी नियुक्ति पत्र
  • फर्जी पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • IAS अधिकारी के रूप में एडिट की गई तस्वीरें
  • हरदोई डीएम के साथ बनाई गई नकली फोटो

भी तैयार किए थे ताकि खुद को असली अधिकारी साबित कर सके।

लखनऊ में भी की थी ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि हरिकेश पांडे ने लखनऊ में भी एक महिला अधिकारी को इसी तरह ठगा था। अब पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

हरदोई के एसपी नीरज जादौन ने बताया कि, "महिला अधिकारी की शिकायत पर जांच की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को IAS अधिकारी बताया और शादी के नाम पर लाखों रुपये ठगे।"

हरदोई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य जिलों में उसकी ठगी के मामलों की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.