हरदोई: शौच को निकले दिव्यांग युवक का पैर लड़खड़ाया, नाले में गिरकर दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप।

हरदोई। गांव के पास से निकले नाले के किनारे शौच के लिए जा रहे दिव्यांग का अचानक पैर फिसलने से वो उसी नाले में गिर पड़ा, जिससे उसकी पानी में डूब कर मौत हो गई। इसका पता होते ही हड़कंप मच गया। वहां पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली के झंडी पुरवा निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र किशन खेती-किसानी करता था। वह अपने चार भाइयों मे सबसे बड़ा था। शादी के करीब दो साल गुज़रने के बाद उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। वीरेंद्र के भाई नारेन्द्र ने बताया कि एक पैर से दिव्यांग था और पत्नी के चले जाने के बाद से अकेलेपन से जूझ रहा था।

शुक्रवार की सुबह वह रोज़ की तरह गांव के बाहर से निकले नालें के किनारे शौच करने के लिए गया,जहां पहुंचते ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह लड़खड़ाते हुए पानी से भरे हुए नाले में जा गिरा। वहां आस-पड़ोस मौजूद लोगों ने उसे नाले में गिरते हुए देखा और शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी वीरेंद्र को बचाया नहीं जा सका। इसका पता होते ही उसके घर-परिवार वालों में कोहराम मच गया। उसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.