- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- गोंडा : लव जिहाद की शिकार हुई नाबालिग, मां ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
गोंडा : लव जिहाद की शिकार हुई नाबालिग, मां ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
करनैलगंज/ गोंडा: कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग को प्रेम प्रसंग में फंसाकर लव जिहाद का मामला सामने आया। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की की मां ने अनपढ़ होने का फायदा उठाने का आरोप पुलिस पर लगाते कहा कि जान बूझकर उसकी तहरीर बदलकर पुलिस ने उसका अँगूठा का निशान ले लिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जबकि उसने नामजद व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। दोबारा तहरीर देकर नाम दर्ज करने की गुहार लगाई है।
इस प्रकरण को लेकर जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद धनंजय मणि त्रिपाठी की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता कोतवाली में जुटे रहे। कहा कि घटना जेहादी मानसिकता के लोगों ने षड्यंत्र पूर्ण तरीके से किया है। लव जिहाद की घटना है हिंदू लड़की का धर्मांतरण मुस्लिम ने करके दुष्कृत किया है। जिसे विश्व हिंदू परिषद पर्दाफाश करेगा और किसी भी कीमत पर ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो हम सभी आंदोलन कर ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करेंगे।
