Gonda Road Accident: ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर आग का गोला बनी कार, चालक समेत दो की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

गोंडा: बुधवार की देर रात गोंडा-लखनऊ हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद आग का गोला बन गयी। इस भीषण हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से रेस्क्यू कर जब तक आग पर काबू पाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार सवार दो लोग जिंदा जल चुके थे जबकि एक व्यक्ति की सांसे चल रही थीं। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली या चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है‌।

मृतकों की पहचान बिंदेश यादव पुत्र केशव राम (28) निवासी कन्हाईपुरवा पूरे संगम थाना कटरा बाजार व अनुपम पाठक पुत्र माता प्रसाद उर्फ बंबू पाठक (22) निवासी मिझौरा थाना परसपुर के रूप में हुई है। जबकि घायल सूरज पाठक पुत्र दीनानाथ पाठक (30) कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कन्हाईपुरवा पूरे संगम का रहने वाला है। नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी है‌।

3 - 2024-02-29T095558.156

हाइवे पर गन्ना लादकर खड़ी थी बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रैक्टर ट्राली
अमृत विचार: जिस ट्रैक्टर ट्राली से यह भीषण हादसा हुआ वह गन्ना लादकर कर हाइवे पर खड़ी थी। ट्राली में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था‌। रिफेलेक्टर न होने से कार सवार ट्राली को देख नहीं सके और पीछे से सीधे ट्राली में घुस गए‌। ट्राली से टकराने के साथ ही कार आग का गोला बन गयी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास को लोग दौडे लेकिन तब तक कार आग की लपटों से घिर चुकी थी। एससीपीएम चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल इस घटना की सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस व फायर की टीम मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.