Gonda News: छलकते आंसुओं के बीच गरजता रहा बुलडोजर

UP News : उत्तर प्रदेश के गोण्डा में गुरुवार को शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिला प्रशासन की ओर चलाए गए अतिक्रमण अभियान में गरीबों के आशियानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नजूल की भूमि पर चल रहे इस अभियान में गरीबों के छलकते आंसुओं के बीच जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजता रहा। छोटा सा आशियाना बसाकर रह रहे लोग अपना दर्द बयां करते रहे। लेकिन बुलडोजर के आगे जिला प्रशासन का दिल नहीं पसीजा।

कोतवाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सुबह से ही जेल रोड पर हुई इस कार्यवाही से शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट विजय पाल शर्मा, ईओ संजय मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ चले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में शहर के कई प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण की जद से हटाया गया। अंबेडकर चौराहे से जेल रोड तक चले इस अभियान में कुछ ऐसे भी लोग सामने आए, जो नजूल की भूमि पर टिन शेड छप्पर आदि रख अपना जीवन बसर कर रहे थे।

IMG-20240216-WA0006

शहर के आरटीओ आफिस के पास खाली पड़े मैदान व उसके आसपास रह रहे कई गरीब परिवारों पर भी जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। जिससे उन गरीबों के सर पर से छाया हट गई। रोता बिलखता परिवार के आंसु रुकने का नाम नहीं ले रही थी। लेकिन जिला प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें कोई भी नोटिस व मौखिक सूचना पहले से नहीं दी थी। आधिकारियों का कहना है कि यह भूमि नजूल की थी। जिस पर अतिक्रमणकारी एक बड़ा अतिक्रमण कर उस पर कब्जा करना चाहते थे। फिलहाल जिला प्रशासन ने उन अवैध अतिक्रमणकारियों को समझाते हुए कहा कि जिनको इवास नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही सरकारी आवास मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर नपाप, लोक निर्माण विभाग व भारी संख्या में शहर पुलिस मौजूद रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
मुंबई, अप्रैल, 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और गहराई से बुने गए...
त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, दो चरणों में होगा कार्य : डीएम ने दिए प्रशिक्षण और स्वगणना के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.