Gonda News: अपहृत किशोरी को पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद, 8 माह पहले हुई थी अगवा 

नवाबगंज, गोंडा। आठ माह पहले नवाबगंज कस्बे से अगवा की गई एक किशोरी को नवाबगंज पुलिस ने हरियाणा प्रांत से बरामद किया है। बरामद की गई किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करने के लिए उसे मुख्यालय भेजा गया है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

नवाबगंज कस्बे की रहने वाली किशोरी को बीते 25 जून की शाम को मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी गांव का रहने वाला एक युवक अगवा कर ले गया था। मामले में किशोरी की परिजनों ने नवाबगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम आरोपी व अपह्त किशोरी की तलाश में जुटी थी।

नवाबगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि अगवा की गई किशोरी के हरियाणा प्रांत में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाने के उप निरीक्षक मनीष कुमार की अगुवाई में हरियाणा भेजी गयी जहां से टीम ने अपह्ता को सकुशल बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम उसे लेकर थाने पहुंची।

तरबगंज क्षेत्र अधिकारी सौरभ वर्मा की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है और उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला आरक्षी के साथ मुख्यालय भेजा गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपहरण करने वाला आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगायी गयी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.