- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda News : जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 अन्य गंभीर, गांव में दहशत...
Gonda News : जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 अन्य गंभीर, गांव में दहशत
On
गोंडा: छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के पांडेयपुरवा में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर एक फौजी ने सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मृतक महिला अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर छपिया एसओ समेत पुलिस ने वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी फौजी सीताराम यादव फरार बताया जा रहा है। वारदात के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है और घटना की पड़ताल की जा रही है।
खबरें और भी हैं
खामोशी और भावनाओं से अपनी बात कहती है सृष्टि का किरदार: गुलकी जोशी
By Parakh Khabar
प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव
By Parakh Khabar
Latest News
15 Apr 2026 06:34:43
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
