- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda Crime: दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता को मारकर फंदे से लटकाया, FIR दर्ज
Gonda Crime: दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता को मारकर फंदे से लटकाया, FIR दर्ज
On

परसपुर, गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के पसका टेढ़ई माझा गांव के रहने वाले एक युवक ने दहेज में कार न मिलने पर अपनी पत्नी को मारकर फंदे से लटका दिया। नवविवाहिता का शव उनके कमरे में लटकता मिला। मामले में मृतका के भाई ने उनके पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच में जुटी है।
मृतका के भाई ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Latest News
20 Mar 2025 21:42:34
रौसर कोठी: थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में रामलीला मैदान के पास रहने वाले रईस की पत्नी सैनुम...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.