लखनऊ एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त – CISF ने चलाया तलाशी अभियान

लखनऊ: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों और हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तान द्वारा संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाए जाने की आशंका के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।

गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने एयरपोर्ट परिसर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। प्रस्थान और आगमन हॉल के अलावा पार्किंग क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई। सीसीटीवी कैमरों की 24x7 निगरानी की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। यात्रियों और उनके सामान की कई स्तरों पर जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो।

यह भी पढ़े - गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, परिसर में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और यात्रियों से पूछताछ भी तेज कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कड़ी होने से यात्रियों के बीच कुछ हद तक डर और आशंका जरूर है, लेकिन अधिकांश यात्रियों ने इसे एक आवश्यक और सकारात्मक कदम माना है।

फ्लाइट्स में देरी का असर

सुरक्षा जांच बढ़ने और अन्य तकनीकी कारणों से कुछ उड़ानों के समय में बदलाव देखने को मिला

इंडिगो फ्लाइट 6E-677 (मुंबई से लखनऊ): निर्धारित समय रात 01:25 बजे की बजाय 02:09 बजे पहुंची।

इंडिगो फ्लाइट 6E-098 (दम्माम से लखनऊ): एक घंटे की देरी के साथ सुबह 07:12 बजे लैंड की।

एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-105 (बैंकॉक से लखनऊ): शाम 07:45 की बजाय शाम 09:52 बजे आने की संभावना जताई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1235 (लखनऊ से मुंबई): निर्धारित समय रात 12:20 के बजाय 01:39 बजे रवाना हुई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.