सर्पदंश से शिक्षामित्र की मौत, मचा कोहराम

Ghazipur News : शिक्षा क्षेत्र बाराचंवर के कम्पोजिट विद्यालय नसीराबाद (Composite Vidyalaya Nasirabad) पर तैनात शिक्षामित्र रविकान्त उपाध्याय (45) पुत्र बब्बन उपाध्याय की सर्पदंश से मौत हो गयी।

Ghazipur News : शिक्षा क्षेत्र बाराचंवर के कम्पोजिट विद्यालय नसीराबाद (Composite Vidyalaya Nasirabad) पर तैनात शिक्षामित्र रविकान्त उपाध्याय (45) पुत्र बब्बन उपाध्याय की सर्पदंश से मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। घर-परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव उपाध्यायपुर पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाते रहे।

बताया जा रहा है कि शिक्षा क्षेत्र बाराचंवर के कम्पोजिट विद्यालय नसीराबाद पर तैनात रविकान्त उपाध्याय काफी कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षामित्र थे। विद्यालय से छुट्टी के बाद वे शाम को अजीजपुर चट्टी पर जनरल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की रात्रि 9 बजे के करीब उनके पैर में सर्प ने डंस लिया। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल परिजनों को दी।

परिजन उन्हेें लेकर अमवां की सती माई का नाम लेकर उनके स्थान पर ले गये, लेकिन वहां राहत नहीं मिलने पर तत्काल उन्हें फातिमा हास्पीटल मऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन, पुत्र विशाल उपाध्याय, पुत्री आरूषी का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.