ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर में 49 आपराधिक गैंग पुलिस के रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज

गाजीपुर : जिले में बढ़ती गैंग संस्कृति और सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध के महिमामंडन पर अंकुश लगाने के लिए गाजीपुर पुलिस ने 1 से 5 जून तक विशेष अभियान 'ऑपरेशन वज्रपात' चलाया। इस दौरान पुलिस ने जिले में सक्रिय 49 आपराधिक गिरोहों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार चिन्हित 49 गैंगों में कुल 401 सदस्य शामिल हैं। इनमें कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग और फरसा गैंग जैसे कई समूह प्रमुख रूप से सक्रिय पाए गए। जांच में सामने आया कि ये गिरोह युवाओं को अपने साथ जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव स्थापित करने और दबंगई का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोहों के सदस्य अक्सर कई बाइकों के काफिले के साथ सड़कों पर निकलते हैं, स्थानीय विवादों में हस्तक्षेप करते हैं और आम लोगों में भय का वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई गैंग सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो साझा करने के अलावा फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हैं, जिससे युवाओं के बीच गलत संदेश जाता है और आपराधिक छवि को बढ़ावा मिलता है।

पांच दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 39 मुकदमे दर्ज किए और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कई गैंग सरगनाओं और सदस्यों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई, ताकि उनकी भविष्य की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैंग संस्कृति, अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध के प्रचार-प्रसार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नए गिरोहों और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं को अपराध की राह पर जाने से रोकना और समाज में सुरक्षा का माहौल कायम रखना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.