- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गाजीपुर
- लोक सभा चुनाव 2024 : जानिएं कौन है गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय
लोक सभा चुनाव 2024 : जानिएं कौन है गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय
गाजीपुर : भाजपा ने चर्चाओं का दौर समाप्त कराते हुए गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पारसनाथ राय के नाम की घोषणा होते ही जिले में सियासी पारा गरम हो गया। नाम को लेकर राजनीतिक पंडित अलग-अलग तरीके से व्याख्या करने लगेले, लेकिन यह चर्चा सबसे ज्यादा रही कि गाजीपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के अंदर जो महामहीम चाहेंगे वही होगा।
पारसनाथ राय बहुत लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे।वे 1986 मे संघ के जिला कार्यवाह सहित विभिन्न पदों पर सफल दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान समय में जौनपुर के सह विभाग सम्पर्क प्रमुख तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति जंगीपुर के अध्यक्ष हैं। पारस राय जी शबरी महिलामहाविद्यालय सिखड़ी, पं मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज तथा विद्या भारती विद्यालय के प्रबंधक है। अब देखना है कि राजनीति और बाहुबल में मजे खिलाड़ी अफजाल अंसारी का सामना कैसे करते हैं।
