Ghazipur News: दो दिवसीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, बिना मान्यता वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

मरदह (गाजीपुर) : बीआरसी परिसर में 27 और 28 जून को ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने की। उन्होंने निपुण भारत मिशन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहराई से समीक्षा की, जिनमें सहज पुस्तिका, आधारशिला संदर्शिका, शिक्षक डायरी, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, तीनों मॉड्यूल, गणित किट का उपयोग और निपुण विद्यालय की कार्ययोजना प्रमुख रहे।

बैठक के दौरान शिक्षकों द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप से संबंधित समस्याएं साझा की गईं, जिनके समाधान भी बताए गए। बीईओ ने निर्देश दिया कि मिशन निपुण से जुड़ी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अन्य विभागीय कार्य भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। साथ ही, हर शिक्षक को कम से कम दस अभिभावकों के मोबाइल पर दीक्षा एवं रीड एलॉग एप इंस्टॉल कराकर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर में 49 आपराधिक गैंग पुलिस के रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज

खंड शिक्षा अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि बिना मान्यता के चल रहे किसी भी प्राथमिक या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालय नियमों की अनदेखी कर बिना मान्यता के संचालन कर रहे हैं और टीसी व अंकपत्र जैसे दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है। ऐसे स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता वाले विद्यालयों द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्र अवैध और अमान्य होंगे तथा ऐसे सभी विद्यालयों को तत्काल बंद किया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि 01 जुलाई से शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए एसएमसी बैठक और अभिभावक संपर्क अभियान चलाया जाए। शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने और सभी शिक्षकों को अपनी फैमिली आईडी जनरेट कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए। फैमिली आईडी ब्लॉक स्तर पर जाकर बनाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.