Ghazipur News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान हेतु प्रधानाध्यापकों का अभिमुखीकरण संपन्न

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के तहत विकास खंड मनिहारी में प्रधानाध्यापकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यशाला बीआरसी सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्वयं सतर्क रहें और विद्यार्थियों को भी साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय खुलने से पूर्व सभी स्कूल परिसरों की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण (1 जुलाई से 15 जुलाई) के तहत जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रत्येक शिक्षक को अपने क्षेत्र में परिवार सर्वेक्षण कर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए।

बीईओ ने सभी शिक्षकों, एआरपी और शिक्षक संकुलों को निपुण भारत मिशन के वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हर शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तन्मयता से करें।

कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र यादव, संतोष, रामप्रवेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप, शाहनवाज, संजय, राणा जय सिंह, मो. इस्लाम, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.