गाजियाबाद में किशोरी का शव पंखे से लटकता मिला, ये जताई जा रही आशंका  

गाजियाबाद: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के सुदामा पुरी में एक किशोरी का शव कमरे के छत के पंखे से लटकता बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देहात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सुदामा पुरी में नेहा (16) बृहस्पतिवार को अपने कमरे के छत के पंखे से लटकी मिली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किशोरी के पिता कुशमवीर ने वेव सिटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके पड़ोसी ने बताया कि लकी नाम का एक लड़का उनके घर आया था जब उनकी बेटी नेहा घर पर अकेली थी। यादव ने कहा कि उन्होंने प्राथमिकी में लकी का नाम लेते हुए उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में लड़के को बुलाया था, बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लड़की को एक पड़ोसी ने लड़के के साथ देखा, जिसने उसके पिता को सूचित किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर सूचना मिलने पर नेहा के पिता और भाई घर पहुंचे और छत पर गए, जहां से लड़का भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकरी ने बताया किे उनलोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि लड़की ने अपने माता-पिता के डर से आत्महत्या की या लड़के ने उसे उकसाया था। उन्होंने बताया कि लड़की की कॉल डिटेल खंगाली गई है जिससे पता चला है कि वह अक्सर लड़के से बात करती थी। डीसीपी यादव ने कहा, ऑनर किलिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े - Ballia News : सड़क हादसे में मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए टीम मेंबर्स

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.