Ghaziabad Crime News: हमें अपने स्त्री होने पर अंदर से घृणा हो रही है', पड़ोसियों से तंग आकर सुसाइड करनेवाली महिला ने बताई तकलीफ

Woman Commits Suicide in Ghaziabad: गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्र एनक्लेव में रहने वाली एक महिला ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली है. महिला ने अपने ही घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है. खुदकुशी करने से पहले पीड़िता महिला ने अपने घर की दीवार पर ही सुसाइड नोट लिखा और गुनहगारों के नाम भी लिखे हैं. साथ ही अपने बच्चे के लिए मैसेज छोड़ा है.

मृतका के पति का आरोप है कि उसके आवास के आसपास कुछ लड़के रहते हैं जो कि उसकी पत्नी को पिछले करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहे थे. मनचले आए दिन उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करते और गलत तरीके से छूते थे. जब वह घर से बाहर निकलती तो उसके ऊपर अश्लील कमेंट भी किया करते थे. पीड़िता ने इसकी शिकायत कवि नगर थाना पुलिस में दर्ज कराई थी. शिकायत के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

2023 में की थी शिकायत

मृतका के पति का आरोप है कि मार्च 2023 में थाने में उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपियों ने कुछ पुलिस वालों से सांठ-गांठ करके मुकदमे को ही खत्म करवा दिया. मामला खत्म होने के बाद पीड़िता ने गाजियाबाद पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की. बावजूद इसके फिर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित पति ने जानकारी देते हुए बताया वह उनकी पत्नी और उनकी बेटी कवि नगर थाना क्षेत्र के महिंद्रा एंक्लेव में खुशी से जीवन यापन कर रहे थे.

पुलिस ने जांच शुरू की

मृतक महिला के पति ने बताया कि 1 फरवरी को शाम लगभग 6:30 बजे उसकी बहन ने फोन किया और घर जाने को कहा. वह जब घर पहुंचा तो मालूम चला कि उसकी पत्नी ने बेडरूम में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मौत के कारण बनने वाले लोगों के नाम दीवार पर लिख दिए. सुसाइड की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.