Firozabad News: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई चिताबली निवासी आकाश के खिलाफ की गई, जो मोबाइल चोरी और नकबजनी के कई मामलों में पिछले छह माह से फरार चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 23 अक्टूबर 2024 को हिमांशू पुत्र रामौतार की ओर से मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान आकाश, सीपू, विष्णु और मोनू के नाम सामने आए। इनमें से सीपू, विष्णु और मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आकाश की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार रात थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, जब उन्हें आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद नौशहरा पुल के पास हाईवे पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आकाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.