- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फतेहपुर
- Fatehpur News: बाइक स्टंट करने वाले चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की FIR
Fatehpur News: बाइक स्टंट करने वाले चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की FIR
फतेहपुर: फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐरायां मशायक मोड़ पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। तीन बाइकों के साथ पकड़े गए इन युवकों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन सीज कर दिए। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और नाबालिगों को वाहन न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग के दौरान पकड़ में आए स्टंटबाज
बैरियर लगाकर रोका, नहीं दिखा सके दस्तावेज
पुलिस ने ऐरायां मशायक मोड़ पर बैरियर लगाकर युवकों को रोक लिया। सभी बिना हेलमेट थे और जब उनसे वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम बबलू सिंह पुत्र श्रीमानथ सिंह, लायक सिंह पुत्र बंशगोपाल, धर्मेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, और रमेश पुत्र रामचंद्र (निवासी अल्लीपुर भादर, थाना सुल्तानपुर घोष) बताए।
बाइकें सीज, मामला न्यायालय में पेश
पुलिस ने तीनों बाइकों को सीज कर दिया और स्टंटबाजों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें एसडीएम न्यायालय खागा में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उत्कर्ष मिश्रा, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश पांडेय, कांस्टेबल रणबीर, इंद्रवीर, और महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव शामिल रहे।
