Fatehpur News: श्रद्धालुओं से भरी बस को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत दर्जन भर घायल

फतेहपुर। बुधवार तड़के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ, जब दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही ट्रैवल बस दूधी कगार मोड़ के पास पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी और करीब 2 किलोमीटर तक बस को घसीटता ले गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही बस चालक विवेक, श्रद्धालु प्रेमकांत झा और सतीश की मौत हो गई।

घायलों की स्थिति

हादसे में घायल विमल चंद्र झा, अनुज झा, वंदना झा, मनोरमा झा और जय लक्ष्मी देवी समेत करीब एक दर्जन लोगों को गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। साथ ही क्षतिग्रस्त बस और डंपर को हाईवे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

हादसे के कारण दहशत

हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि बस दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही थी। यह दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.