Farrukhabad News: शिक्षक सुसाइड केस में खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : शिक्षक सुसाइड केस में दर्ज मुकदमे के आरोपी कायमगंज खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर के मोहल्ला काजम खां निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी ने आठ साल से वेतन न मिलने पर 27 सितंबर की शाम को जहर खा लिया था। अनिल ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, लिपिक सुरेन्द्र नाथ अवस्थी व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्देश गंगवार को जिम्मेदार ठहराया था।

बीएसए गौतम प्रसाद ने विभागीय जांच कराई। इसके बाद प्रधानाध्यापक व लिपिक को निलंबित कर दिया। बीईओ पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी। शिक्षक के पुत्र आशीष त्रिपाठी ने बीईओ समेत उक्त तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को मामले के विवेचक प्रमोद कुमार यादव ने आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.