- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फर्रुखाबाद
- Farrukhabad Love Couple: फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, आत्महत्या पर उठ रहे सवाल, ऑनर किलि...
Farrukhabad Love Couple: फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, आत्महत्या पर उठ रहे सवाल, ऑनर किलिंग की आशंका
फर्रुखाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले।
फर्रुखाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों बीते 24 घंटे से लापता थे। पुलिस मामले की जांच मं जुटी।
फर्रुखाबाद: जहानगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार को प्रेमी के बंद मकान में प्रेमी, प्रेमिका के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों बीते 24 घंटे से लापता थे। किशोरी के पिता ने थाने में भी इसकी सूचना दी थी। बीती शाम से युवक व किशोरी घर से गायब थे। परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे। गुरुवार सुबह दोनों के शव प्रेमी के घर में कमरे में फंदे पर लटके मिले। दोनों ने एक ही कुंडे में फंदा डालकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरजीत के बंद पड़े घर से लाइट जलने की जानकारी पर दोनों के परिजन सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। जहां युवक व किशोरी फंदे पर लटके मिले। सुबह करीब चार बजे पुलिस भी पहुंच गई। दोनों के शव को फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया।
मृतक युवक के ताऊ ने बताया कि सुरजीत छह भाइयों में सबसे छोटा था। पिता अहिवरन बाथम, मां रामा देवी भी जयपुर में ईट भट्ठे पर काम करते है। केवल सुरजीत घर पर रहता था। थानाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि लड़की के पिता अरविंद ने आत्महत्या की सूचना दर्ज कराई है। उसी आधार पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आत्महत्या पर उठे सवाल
जिस मकान में प्रेमी प्रेमिका के शव फांसी पर लटके पाए गए। उस घर के वाहर ताला किसने लगया। यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सुरजीत के घर मे केवल एक ही दरवाजा है। जिसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। फिर प्रेमिका को लेकर वह घर मे कैसे प्रवेश किया। इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नही है। किशोरी के गायब होने के बाद पिता ने थाने में सुरजीत के खिलाफ लड़की भगाने की शिकायत दर्ज करा दी। बेटी की रात भर खोजबीन की। लोगों का कहना है कि उन्होंने सुरजीत के घर की तलाशी क्यों नही ली। तमाम तरह से सवाल इस कांड पर खड़े हो गए हैं। लोगो का तो यहां तक कहना है कि कहीं यह ऑनर किलिंग की घटना तो नहीं। फिल हाल अभी युवक के माता-पिता यहां नही पहुंचे हैं। जिस वजह से प्रेमी के पक्ष से घटना पर कोई मुंह नही खोल रहा है।
