Etawah News : दो युवकों ने किशोर से किया कुकर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, छात्र ने स्कूल जाना किया बंद

इटावा। सैफई में दो महीने पहले किशोर के साथ दो व्यक्तियों ने जबरन कुकर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर शोषण किया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके माता-पिता को जानकारी हुई तो बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सैफई थानाक्षेत्र के गांव गनी जाफरपुरा के अनिल कुमार तथा गांव मटियार के वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा गया है कि दो महीने पहले किशोर को खेत पर जाते समय ट्यूबवेल पर बने कमरे में ले जाकर कुकर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दोनों आरोपित कुकर्म करते रहे। जिसकी वजह किशोर का स्कूल जाना बंद हो गया तो किशोर ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी।

बताया कि 18 जनवरी को अपराह्न तीन बजे गांव के पास नहर की झाड़ियों में ले जाकर तमंचा लगाकर जबरन कुकर्म किया।  माता पिता सहित जान को मारने की धमकी दी, तथा वीडियो वायरल कर दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अनिल को उझियानी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की भी कार्यवाही की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.