- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- इटावा
- Etawah News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो गंभीर घायल
Etawah News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो गंभीर घायल
On
इटावा: थाना सहसो क्षेत्र के फूप-चौरेला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर में अनुराग बाबू और अभिषेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संध्या देवी, दीपू सविता और कमल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सीएचसी राजपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कमल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपू सविता और संध्या देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।
दुर्घटना की पुष्टि जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल बाबू ने की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
दिल्ली अग्निकांड में 13 विदेशी नागरिकों की मौत, 22 से अधिक घायल
By Parakh Khabar
Ballia News : किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
Latest News
06 Jun 2026 16:58:32
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
