Etawah News: दो साल से जेल में है पति, परेशान महिला ने यमुना में लगा दी छलांग, अंतिम संस्कार कर रहे लोगों ने बचाई जान

बकेवर/इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुर यमुना  नदी के पुल से एक महिला ने जान देने की नियत से यमुना नदी के पानी में छलांग लगा दी। नदी में पानी के कम होने के कारण महिला पानी में डूबी नही। नदी किनारे अंतिम संस्कार कर रहे लोगों व आसपास के लोगों ने नाव से महिला को जीवित बचा लिया।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुंदर निवासी रेशमा देवी पत्नी अनिवीर ने ऑटो से आकर पुल के ऊपर से नदी के पानी मे छलांग लगा दी। इत्तेफाक से उस  यमुना नदी में के किनारे पर  कस्बा लखना के तमाम लोग एक शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उन्होंने पुल से महिला को पानी में छलांग लगाते देखा तो मदद के लिए  शोर मचाया।

यह भी पढ़े - यूपी बजट आंकड़ों का इंद्रधनुष, जमीनी हकीकत से दूर: रामगोविंद चौधरी

नदी के पुल पार किनारे पर नाव खड़ी थी। नाव वाला नाव लेकर महिला के कूदने वाले स्थान पर  पहुंचा और महिला को नाव से बच लिया। चौकी पर तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस व लोगों से पूछने पर महिला ने अपना नाम पता बताया। महिला अपने मायके चकरनगर क्षेत्र के ग्राम बंदा में रह रही है। सूचना पर महिला के मायके से उसका भाई संजीव व चचेरा भाई विपिन मौके पर पहुंचा।

लवेदी थाना की टकरूपुर  पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला के परिजनों को बुलवाकर महिला को उसके मायके वालों को सौंप दिया। महिला के भाई संजीव ने बताया कि उसका बहनोई अनवीर निवासी ग्राम नगला सुंदर थाना बकेवर करीब दो साल पहले परिवार में ही किसी की मौत के मामले में पुलिस  ने जेल भेज दिया था।

जिसके चलते  उसकी बहन रेशमा देवी काफी परेशान हैं। बहनाई के जेल में होने के कारण वह अपनी बहन व उनके तीन बच्चों को अपने घर में ही रख रहे हैं।बहन रेशमा देवी के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां अंशिका 6 साल गायत्री 2 साल पुत्र अर्पित 3 साल का है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के बीच साझेदारी, प्रतिष्ठित फिल्मों पर बनेंगी एनिमेटेड सीरीज और फिल्में मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के बीच साझेदारी, प्रतिष्ठित फिल्मों पर बनेंगी एनिमेटेड सीरीज और फिल्में
मुंबई, फरवरी 2026। प्रख्यात फिल्म निर्माता सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने मुक्ता आर्ट्स...
संघ के सौ वर्षों में छवि और वास्तविकता के बीच अंतर दुर्भाग्यपूर्ण: नितिन गडकरी
क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई दिल्ली पहुंचे, 20 फरवरी को देंगे कीनोट संबोधन
अदाणी पोर्ट्स और मार्सेईल फॉस पोर्ट के बीच रणनीतिक समझौता, भारत–यूरोप कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.