Deoria News: शादी का झांसा देकर दारोगा ने लेडी कांस्टेबल को बनाया हवस का शिकार

UP News : देवरिया में तैनात यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर महिला कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। यही नहीं, गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया। बताया जा रहा है कि लेडी कांस्टेबल आजमगढ़ के एक थाने में पोस्टटेड है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दारोगा के खिलाफ 376, 313, 523, 504, 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं, एसपी संकल्प शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि अंकित कुमार सिंह से उसका पिछले 4-5 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने 2 मार्च 2020 को पहली बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर ट्रेनिंग से लौटने पर शादी का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया। इस दौरान वह अप्रैल व सितंबर 2022 में दो बार प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। अब शादी करने से इनकार कर दिया है। फोन करने पर फोन काट दे रहा है। आरोपी दारोगा की शादी दूसरी जगह तय हुई तो तुरंत ही उसने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.