चित्रकूट: सड़क हादसे में दंपति और दो बच्चों समेत सात की मौत

चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मंगलवार को रोडवेज की जनरथ सेवा की बस और बोलेरो की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बोलेरो सवार एक ही परिवार के छह लोग समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका प्रयागराज में इलाज किया जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक, पन्ना (मप्र) के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लइचा गांव निवासी प्रताप पटेल (35) पत्नी अशोका (30), पुत्र सनद (11) और पुत्री आकांक्षा (13) के साथ प्रयागराज गंगा स्नान को गया था। उसके साथ उसके पिता आनंदी पटेल (66), बहनें सुनयना पटेल (23) पत्नी संजय और बेटा दीपक (5), रामबाई (30) पत्नी देशराज निवासीगण बैरागा देवगांव (अजयगढ़) के अलावा अरविंद (30) पुत्र तीरथ निवासी नगनेधी खुरहंड (बांदा), भूरा (35) पुत्र भवानीदीन निवासी करतल (बांदा) और जगदीश कुशवाहा (57) गया प्रसाद निवासी कोर्रापुरवा कमासिन (बांदा) भी थे। 

मंगलवार को सभी लोग बोलेरो से प्रयागराज से लौट रहे थे। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे थाना रैपुरा बगरेही गांव के पास नेशनल हाइवे पर कर्वी से प्रयागराज जा रही जनरथ से आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रैपुरा ने मौके पर पहुंचकर सभी को बोलेरो से बाहर निकलवाया और जिला चिकित्सालय एवं नजदीकी सीएचसी रामनगर भेजा। जहां तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी को प्राथमिक इलाज देने के बाद प्रयागराज रिफर कर दिया गया, जहां आनंदी पटेल और रामबाई की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। 

मरने वालों में प्रताप का पूरा परिवार, उसके पिता और दिव्यांग जगदीश कुशवाहा हैं। अन्य लोगों का प्रयागराज में इलाज किया जा रहा है। डीएम अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, सीओ हर्ष पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम-एसपी ने घायलों के उचित और तुरंत इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.