दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, चार की मौत, कई घायल

चित्रकूट: बुधवार सुबह चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे पिकअप में सवार लोग सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

यह भी पढ़े - National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, पूरी जानकारी जानें

घायलों की सूची

1. मुन्नी (16), पुत्री सुनील कुमार, निवासी चंदना, मध्य प्रदेश

2. वंदना (35), पत्नी सागर, निवासी सरवाई, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश

3. सपना (19), पुत्री निलेश, निवासी बांदा

4. शकुंतला (45), पत्नी नीलचंद्र, निवासी कालिंजर, बांदा

5. कुसुम, पत्नी हरिराम, निवासी कालिंजर, बांदा

6. श्री केशन (50), पुत्र भैयालाल, निवासी सडा, बांदा

7. भोले (35), पुत्र हरिराम, निवासी कालिंजर, बांदा

8. केसर (35), पुत्री केशन, निवासी कालिंजर, बांदा

9. वर्षा, पुत्री संजय कुमार, निवासी नेकेनी, बांदा

10. कार्तिक, पुत्र राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश

मृतकों की सूची

1. कुसुम (52), पत्नी हरिराम

2. केसर, पत्नी केशन

3. मन्नू (14), पुत्री सुनील, निवासी चंद्रला, थाना छतरपुर, मध्य प्रदेश

4. सपना, पुत्री केशन

हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद प्रशासन घायलों को हर संभव मदद देने में जुटा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.