Bijnor News: मामी के इश्क में अंधा भांजा बना कातिल, मामा की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर आशा गांव के जंगलों में गोली लगा एक शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक फारुख (35) की हत्या उसी के भांजे मेहरबान ने अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर की थी। हत्या के पीछे वजह मृतक की पत्नी और भांजे के बीच चल रहा पांच साल पुराना अवैध प्रेम संबंध बताया जा रहा है

पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने बुधवार को जानकारी दी कि 28 अप्रैल को जंगल से बरामद फारुख के शव की जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी अमरीन और भांजे मेहरबान ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। फारुख को बाइक पर बैठाकर जंगल लाया गया, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

फारुख के भाई नईम की तहरीर पर मेहरबान और उमर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस को मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद अमन कॉलोनी के पास दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में मेहरबान के पैर में गोली लगी और उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

आशिक भांजे ने खुद किया कबूलनामाः पूछताछ में मेहरबान ने खुलासा किया कि उसके अपनी मामी अमरीन से पिछले पांच साल से संबंध थे। मामा फारुख जब इसका विरोध करता और अमरीन के साथ मारपीट करता, तो उन्होंने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, फारुख की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। अब पुलिस मृतक की पत्नी अमरीन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.