Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया

बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मोहल्ला पतियापाड़ा, चांदपुर निवासी राजकुमार अपने दोस्तों जॉन डी और नितिन के साथ हल्दौर से वापस लौट रहा था। सिसौना इलाके के पास तीनों युवक बाइक से हादसे का शिकार हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो को बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

राजकुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिजन चांदपुर थाने पहुंचे। मृतक की मां थाने के पास सड़क पर बैठकर फूट-फूट कर रोती रही।

काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव का पंचनामा भरकर उसे घर ले गए। हादसे को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.