Bijnor News: कूड़े के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे, 7 महिलाएं घायल

चांदपुर। बिजनौर जिले के चांदपुर के गांव महबुल्लापुर ढाकी में कूड़े को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सात महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायल महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है।

कूड़ा लगाने को लेकर हुआ विवाद

मामला दो दिन पहले शुरू हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे के घर के आगे कूड़ा डालने पर आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

यह भी पढ़े - Shamli News: पारिवारिक विवाद ने उजाड़ा घर का सुकून, दंपति ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी

घायलों में एक पक्ष से आबिदा (पत्नी कदीर), मुस्कान (पत्नी आदिल), साइन (पत्नी काशिफ), और खुशनुमा (पुत्री इदरीश) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रेशमा (पत्नी शाहिद), आसमां (पत्नी जहीर), और नगमा घायल हुई हैं।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए बास्टा चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र राठी ने बताया कि विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

फिलहाल, पुलिस मामले को शांत कराने और कानूनी कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.