- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- भदोही
- भदोही में बड़ा हादसा टला: गंगा नदी में पलटी महिला मजदूरों से भरी नाव, मल्लाहों ने समय रहते बचाई सभी...
भदोही में बड़ा हादसा टला: गंगा नदी में पलटी महिला मजदूरों से भरी नाव, मल्लाहों ने समय रहते बचाई सभी की जान
On

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गुरुवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा टल गया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास महिला मजदूरों से भरी एक नाव ओवरलोड होने के कारण अचानक पलट गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद मल्लाहों ने तुरंत नदी में कूदकर सभी महिलाओं को डूबने से बचा लिया।
नाव पलटते ही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास के घाटों पर मौजूद अन्य नाविक तुरंत अपनी नावें लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूर महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी महिलाएं सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर मल्लाहों ने तुरंत मदद न की होती तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
खबरें और भी हैं
बाराबंकी में भीषण आग का कहर: तीन घर राख, मासूम गंभीर रूप से झुलसी
By Parakh Khabar
Ballia News: अस्पताल में प्रसूता की मौत, क्लिनिक संचालिका गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
23 Oct 2025 22:32:26
लखनऊ। ठाकुरगंज के महताब बाग स्थित पंजतन हाइट्स अपार्टमेंट में बुधवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली...
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के ‘साउंड ऑफ दिवाली’ अभियान को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.