अखिलेश यादव के बयान पर VHP का पलटवार, कहा, “दीपावली की चमक से जलन ठीक नहीं”

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीपावली को लेकर दिए गए बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि दीपावली के पवित्र अवसर पर अखिलेश यादव का क्रिसमस का उदाहरण देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सपा प्रमुख पर “स्वदेशी परंपराओं की अवहेलना” करने का आरोप लगाया।

विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा कि “जो खुद को यदुवंशी बताते हैं, वे हिंदू परंपराओं की बजाय विदेशी उत्सवों की प्रशंसा कर रहे हैं। दीपावली जैसे प्राचीन पर्व की तुलना क्रिसमस से करना सांस्कृतिक असंवेदनशीलता दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि जब ईसाई धर्म का अस्तित्व तक नहीं था, तब से हिंदू समाज दीपावली मना रहा है, और अब दूसरों से सीखने की बात करना हास्यास्पद है।

यह भी पढ़े - बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाज के लिए निकला था घर से

विहिप प्रवक्ता ने आगे कहा कि “भगवान राम और श्रीकृष्ण की भूमि पर जिन लोगों के शासन में धर्मांतरण और अपराध पनपे, वही अब दीपावली की परंपरा को तुच्छ बताकर क्रिसमस की चमक का बखान कर रहे हैं।”

बंसल ने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा, “क्रिसमस जो दो महीने बाद आएगा, उसकी रोशनी उन्हें अभी से भा रही है, लेकिन दीपावली पर कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीयों की रोशनी उन्हें फिजूलखर्ची लग रही है। अयोध्या की रौनक और हिंदुओं की खुशी से इतनी जलन ठीक नहीं — कुछ तो शर्म करो।”

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.