दुबई में रह रहे पति को वीडियो काॅल कर पत्नी ने किया सुसाइड  

बस्ती: जिले में छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव में एक महिला ने दुबई मे रह रहे अपने पति को वीडियो काॅल करके आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला ग्राम निवासी चंचल दुबई मे रह कर नौकरी करता है और उसकी पत्नी साधना (28) तथा डेढ़ वर्ष की उसकी बेटी सेवरा लाला में रहती है। 

चंचल और साधना की शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार की देर रात्रि को फोन पर बात करते समय कुछ कहा-सुनी हुई उसके बाद साधना ने चंचल को वीडियो काॅल करके गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। चंचल ने दुबई से काॅल करके पड़ोसियों को बताया लेकिन जब तक पड़ोसी उसके घर पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.