Basti News: सफाई कर्मचारियों की बैठक में गूंजा एसीपी का मुद्दा, आंदोलन की दी चेतावनी

बस्ती। गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार द्वितीय एसीपी का लाभ दिलाने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसीपी का लाभ दिलाने की मांग को लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को ज्ञापन सौंपा था। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन देने के बावजूद विभागीय स्तर पर अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे सफाई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने सफाईकर्मियों से अपील की कि वे एसीपी के लिए किसी भी तरह की रिश्वत न दें, क्योंकि यह उनका अधिकार है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर एसीपी का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो संघ निर्णायक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

बैठक में जिला मंत्री मनोज चौहान, संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी, लेखा संपरेक्षक अमित चक्रवर्ती, अतुल पांडेय, राजेश कुमार, शिवमंगल पांडेय, संजय यादव, बलराम यादव, बजरंगी, सूर्यमणि पांडेय, लालजी निषाद, विजय भारत, विपिन कुमार दूबे, समयदीन, हनुमान प्रसाद, जयश्री, श्रीचंद, अक्षय कुमार यादव, राम पाल भारती, महेंद्र कुमार, सुधीर कुमार भारती, माया देवी, उमेश कुमार चौधरी, महीबुल्लाह, देवेन्द्र कुमार सिंह, और धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.