बरेली में दरोगा जी का मन डोला! मुकदमे में मांग बैठे रिश्वत...SSP ने किया सस्पेंड, जानें मामला

बरेली : मुकदमे का विवेचक न होने के बावजूद आरोपी से मोटी रकम मांगने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फतेहगंज पश्चिमी थाने के दरोगा पुष्पेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। दरोगा पर कई आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का भी आरोप है। उसकी जनप्रतिनिधियों ने भी शिकायतें की थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 20 जुलाई को दरोगा राजेश रावत ने थाने में पंकज और अकरम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना दरोगा पुष्पेंद्र सिंह कर रहे थे। आरोप है कि अकरम की गिरफ्तारी के लिए दरोगा ने कोई कोशिश नहीं की। वहीं 15 अगस्त को लालाराम ने फरमाइश समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसमें भी दरोगा ने गिरफ्तारी की कोई कोशिश नहीं की। 

इसके अलावा प्रेमपाल ने सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले के विवेचक न होते हुए दरोगा पुष्पेंद्र सिंह ने सौरभ की नामजदगी हटाने के लिए मोटी धनराशि की मांग की। इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी दरोगा की खराब कार्यशैली की शिकायत की थी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.