बरेली: प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली: भुता थाना क्षेत्र में एक युवक की प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया घुसने से मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, भुता थाना क्षेत्र में मगरासा गांव के रहने वाले छत्रपाल गंगवार का 23 वर्षीय बेटा सुनील कुमार खेती करता था। जिसकी करीब आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। 

सुनील मंगलवार शाम को अपने दोस्त लाखन के साथ पास के ही ककरा कलां गांव गया हुआ था। इस दौरान वहां निर्माणाधीन एक प्लॉट में सुनील किसी काम से गया। जहां से लौटते वक्त वह प्लॉट से नीचे गिर गया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया घुस गई। इसके बाद सुनील के बहुत ज्यादा खून बहने लगा। जिससे वह लहू-लुहान हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई गायब, 10 फरवरी को होनी थी शादी

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना की सुनील के गांव में सूचना दी। जहां पहुंचे सुनील के परिजन उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से कुआंडांडा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं खबर मिलने के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक और उसका साथी शराब के नशे में धुत थे, जो गांव में ठेके से शराब लेने पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ ने लॉन्च किया नया जीवन बीमा बचत प्लान- 'एसबीआई लाइफ- स्मार्ट प्लेटिना एडवांटेज', दीर्घकालिक वित्तीय भरोसे के लिए एक जीवन बीमा गारंटीड बचत योजना एसबीआई लाइफ ने लॉन्च किया नया जीवन बीमा बचत प्लान- 'एसबीआई लाइफ- स्मार्ट प्लेटिना एडवांटेज', दीर्घकालिक वित्तीय भरोसे के लिए एक जीवन बीमा गारंटीड बचत योजना
भारत, जनवरी 2026 : आज की तेजी से बदलती दुनिया में, जहाँ जिम्मेदारियों के साथ-साथ उम्मीदें भी बढ़ रही हैं,...
सेवलाइफ फाउंडेशन ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के सहयोग से वाणिज्यिक चालकों के लिए आयोजित किया एडीएपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम
एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया
प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बलिया में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.