Bareilly News: रिश्वत लेने के मामले में फंसे जिला कमांडेंट, गिरफ्तारी के लिए शासन के आदेश का इंतजार

सांकेतिक फोटो

बरेली: दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में फंसे जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम शासन के आदेश का इन्तजार कर रही है। टीम ने आरोपी कमान्डेन्ट के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसे अलावा विवेचना भी शुरू कर दी गई है।

एंटी करप्शन की टीम ने निलंबित होमगार्ड सतीश की शिकायत पर होमगार्ड गौरव सिंह चौहान को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। गौरव सिंह ने पूछताछ में बताया था कि उसने जिला कमान्डेन्ट शैलेंद्र प्रताप सिंह के कहने पर रिश्वत ली थी।

आरोपी गौरव और कमांडेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एंटी करप्शन सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुख्यालय और शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। शासन के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं होमगार्ड मुख्यालय से जिला कमांडेंट की जांच मुरादाबाद डिविजनल कमांडेंट राम नरायन चौरसिया को सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.