Bareilly News: बदायूं रोड सुभाष नगर में 29 बीघा में बन रही 5 अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

बरेली। बीडीए के प्रवर्तन दल बदायूं रोड पर बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

बदायूं रोड सुभाष नगर में लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विपिन, छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अभिषेक, पराग दूध फैक्ट्री के सामने बेहटी रोड पर पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में महेन्द्र, 25 सौ वर्ग मीटर में ज्ञान प्रकाश और 55 सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अंकुर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। सभी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 

प्रवर्तन टीम में सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, रमन अग्रवाल आदि शामिल रहे। अफसरों का कहना है कि अवैध कालोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चलता रहेगा। ऐसे में जो भी बिल्डर अवैध कालोनियों का निर्माण करा रहे हैं वह प्राधिकरण से नक्शा और ले आउट पास करा लें।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.