बरेली: पत्नी और ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर युवक ने दी जान

आत्महत्या करने से पहले वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, लगाया आरोप

बरेली/कैंट : ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो पोस्ट कर पत्नी, साले समेत अन्य ससुरालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।थाना कैंट के कांधरपुर गांव निवासी सनी राठौर (22) की शादी जुलाई 2020 में फरीदपुर के गांव खनपुरा निवासी हरिशंकर राठौर की बेटी पूजा राठौर के साथ हुई थी।

मां सीता देवी ने बताया कि सनी की पत्नी अक्सर मायके में रुकने की जिद करती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। भैया दूज पर बेटा सनी बहू पूजा को लेकर उसके मायके गया था। सोमवार को वह ससुराल से अकेला घर लौटा तो उन्होंने बहू के बारे में पूछा। इस पर सनी ने उन्हें कुछ नहीं बताया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सीता देवी कपड़े सूखाने छ्त पर गईं। लौटीं तो सनी का शव साड़ी के फंदे के सहारे छ्त के कुंडे से लटका मिला।

यह भी पढ़े - शिवलिंग चोरी का खुलासा न होने से आक्रोश, बंद रहा बलिया का सुखपुरा बाजार

पिता करते हैं दुबई में काम, सनी करता था मजदूरी: सनी दो भाइयों में छोटा था। जो मजदूरी करके जीवन निर्वहन करता था। उसका डेढ़ साल का बेटा कार्तिक है। बड़े भाई दीपक राठौर पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करते हैं। पिता हेमराज राठौर दुबई में काम करते हैं। 16 वर्षीय बहन सलौनी घटना के समय स्कूल पढ़ने गई थी।

मौत से पहले वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल: सनी ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसे फेसबुक पर पोस्ट किया। वीडियो में वह कहता है कि मैं आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी व ससुरालवाले होंगे। मेरी पत्नी, सास-ससुर, साले व चचेरे ससुर ने मेरे ऊपर हाथ उठाया है।

मैंने जब थाने में शिकायत की बात कही तो ससुरालवालों ने कहा कि रिपोर्ट कर देना... लड़की वालों की चलेगी। तुम कुछ नहीं करवा पाओगे। हमारे साथ में विधायक हैं। पुलिसवाले भी कुछ नहीं कर पाएंगे। सनी कहता है कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही सब लोग होंगे।

मृतक की मां की लिखित सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। सुसाइड से पहले का वीडियो भी मिला है। आत्महत्या के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- विश्वजीत प्रताप सिंह- इंस्पेक्टर कैंट

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.