Bareilly: लेखपाल मनीष कश्यप का मिला कंकाल, अपहरण के बाद हत्या...18 दिनों से था लापता

बरेली। बरेली में लेखपाल का अपहरण कर हत्या कर दी। लेखपाल का कंकाल नाले से पुलिस ने बरामद किया है। कंकाल के पास से मिले कपड़ों से लेखपाल की पहचान हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। उसी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया गया है।

कैंट थाना क्षेत्र में एसओजी टीम ने रविवार को बुखारा रोड के पास नाले से कंकाल बरामद किया। खोपड़ी और हड्डियां इधर-उधर फैली हुई थीं। कपड़ों से पहचान लेखपाल मनीष चंद्र कश्यप के रूप में हुई है। सूचना पर एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर, कैट, फरीदपुर थाना पुलिस पहुंची। चर्चा है कि इस कंकाल को कहीं से लाकर फेंका गया है, जिस रास्ते पर कंकाल मिला है, वहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मामले में एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें, 27 नवंबर को फरीदपुर के खल्लपुर गांव में पैमाइस के लिए गए लेखपाल मनीष चंद्र कश्यप निकले थे, तब से लापता थे, परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया था तब पुलिस ने अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की थी। 

खबर जल्द अपडेट होगी...

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.