सब्जी खरीदने गई महिला के साथ गैंगरेप, 6 दिन तक दरिंदों के कब्जे में रही पीड़िता

बाराबंकी। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता का दो युवकों ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। छह दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से बच कर निकली विवाहिता ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पर गई पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

रामनगर थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही विवाहिता चार फरवरी की सुबह बाजार सब्जी लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला। 10 फरवरी की शाम को विवाहिता अपने घर पहुंची। उसने अपने साथ गैंगरेप की बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ रामनगर थाना पहुंची और थाना क्षेत्र के ही रहने वाले अनवारुल उ़र्फ बाबा खां व अरमान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता पिछले करीब एक माह से मायके में ही रह रही थी।

यह भी पढ़े - Ballia News : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हनुमानगंज शाखा का भव्य उद्घाटन, मेगा क्रेडिट कैंप में 18.21 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी की सुबह वह सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान अनवारुल उर्फ बाबा खां और अरमान बहलाफुसला कर अपहरण कर लिया था। अनवारुल उसे अपने घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। गुहार लगाने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं अपने साथी के साथ उसे छह दिनों तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.