Ballia News : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हनुमानगंज शाखा का भव्य उद्घाटन, मेगा क्रेडिट कैंप में 18.21 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

बलिया : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हनुमानगंज शाखा का उद्घाटन गुरुवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में वाराणसी अंचल के अंचल प्रमुख धीरेन्द्र जैन एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंचल प्रमुख श्री जैन का स्वागत क्षेत्र प्रमुख शिव कुमार शुक्ला एवं उप क्षेत्र प्रमुख जय कुमार सिंह सहित बलिया जिले के सभी शाखा प्रबंधकों ने किया।

यह भी पढ़े - सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में 10 मामलों का मौके पर निस्तारण

उद्घाटन के उपलक्ष्य में होटल महादेव पैलेस में एक मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया, जहां कुल 90 ग्राहकों को 18.21 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर बलिया में अपने प्रथम आगमन पर अंचल प्रमुख ने जिलेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और यूनियन बैंक से अधिकाधिक जुड़ने की अपील की।

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि बैंकों की भूमिका समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने आशा जताई कि यूनियन बैंक की यह नई शाखा भी जनता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देगी।

इस समारोह में बलिया मुख्य शाखा के प्रबंधक प्रशांत कुमार, हनुमानगंज शाखा के प्रबंधक अमित कुमार पांडेय, क्षेत्रीय कार्यालय से प्रमोद कुमार, अमित कुमार सिंह और राहुल वात्सल्यन समेत जिले के अन्य सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.