बाराबंकी में बड़ा हादसा, खेल रहे भाई-बहन की दीवार गिरने से मौत

रामनगर/ बाराबंकी:जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। थाना क्षेत्र के बिछलखा गांव में अचानक कच्चे मकान की एक दीवार गिरने से पास में खेल रहे दो मासूम भाई बहन दीवार के मलबे में दब गए। हादसे में 6 वर्षीय भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय घायल बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ग्राम बिछलखा निवासी रामकिशोर गौतम का 6 वर्षीय पुत्र अमन व 4 वर्षीय पुत्री राधा बुधवार की सुबह घर पर खेल रहे थे अचानक घर की एक कच्ची दीवार गिरने से दोनों मासूम उसके मलबे में दब गए। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल दोनों मासूमों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और राधा की हालत गंभीर देख इलाज के लिए जिला अस्पताल से लोहिया रेफर कर दिया।  

अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची की भी मौत हो गयी। मासूमों के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पुलिस व राजस्व की टीम पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी गयी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.