Badaun News: बदायूं में झुलसा रही गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, हाल बेहाल

बदायूं: जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान से जैसे आग बरस रही हो। सुबह कुछ देर के लिए काले बादलों ने राहत की उम्मीद जगाई, लेकिन जल्द ही बादल छंट गए और धूप ने एक बार फिर लोगों को तपाना शुरू कर दिया।

दोपहर में धूल भरी हवाओं के साथ चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों और बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। हलचल केवल सूरज ढलने के बाद देखने को मिली।

गर्मी का कहर इस कदर है कि कूलर और एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप शरीर को झुलसाने लगती है। लोग छांव और ठंडे पेयजल की तलाश में भटकते नजर आते हैं।

पिछले सप्ताह हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। अब तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने की ओर है।

गर्मी का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। बंदर और कुत्ते पानी की तलाश में टंकियों और नलों के पास मंडराते दिख रहे हैं। कृषि पर भी गर्मी का बुरा असर पड़ा है। फसलें मुरझा रही हैं और पशु बीमार हो रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि तेज गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अधिक से अधिक पानी पिएं, दोपहर में बाहर निकलने से बचें, सिर को ढक कर निकलें और हल्के, ढीले कपड़े पहनें। त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

उधर, कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 30 मई के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.