Barabanki News: बाराबंकी में मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, ई-रिक्शा और बैटरी लूटने वाला गिरोह बेनकाब

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई स्वाट सर्विलांस टीम और थाना देवा पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान हुई।

पुलिस टीम जब ग्राम कोटवा कलां नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस को देख वे भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलकर एक बाग में जा गिरी। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

यह भी पढ़े - Barabanki News: ओपी राजभर ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, गांवों में विकास कार्यों का किया जिक्र

घायल बदमाश की पहचान वीरेंद्र पाल उर्फ गोले पुत्र जैसीराम निवासी सादीपुर थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी, मारपीट व धमकी जैसी धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा, पुत्र अनिल वर्मा निवासी अनरवा थाना जहांगीराबाद है।

बरामदगी में शामिल

एक तमंचा 32 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, दो ई-रिक्शा, तीन ई-रिक्शा बैटरियां, ₹25,000 नकद, एक मोटरसाइकिल

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ई-रिक्शा और बैटरियां लूटकर उन्हें थाना मसौली क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित नाग बैट्री की दुकान में बेचते थे। इस आधार पर पुलिस ने दुकानदार आनंद नाग, पुत्र प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।

घटनाएं जिनकी पुष्टि हुई

1. 27 अप्रैल (थाना देवा क्षेत्र): विशुनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक श्याम मोहन बाजपेई से मारपीट कर ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूटी गई।

2. 21 अप्रैल (थाना मसौली क्षेत्र): अशफाक नामक युवक से भयारा के पास ई-रिक्शा और मोबाइल छीना गया।

इन दोनों घटनाओं में पहले से ही एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ और गिरोह की गिरफ्तारी के लिए टीम को शाबाशी दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.