Banda murder : गाली गलौज का विरोध करने पर जिगरी यार ने धारदार हथियार से की हत्या

बांदा: आपसी विवाद में गुरुवार को दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। जसपुरा थाना अंतर्गत झंझरी पुरवा निवासी रामचंद्र और श्यामबरन दोस्त हैं। श्यामबरन कल बकरी चराने खेतो में गया था। वहां पहले से उसका दोस्त रामचंद्र मौजूद था। उसने श्यामबरन को देखते ही उसके परिजनों को गली गलौज करना शुरू कर दिया जिसका श्यामबरन ने विरोध किया तो रामचंद्र को यह नागवार गुजरा और उसने अपने जिगरी यार पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजनों ने श्याम बरन को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.