Balrampur News: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर तबाह, सात लोग घायल

बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खगईजोत गांव के भरिया मजरा में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण हादसा हो गया। शिक्षामित्र नरेंद्र प्रताप के घर में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे घर की छत ढह गई और खिड़की-दरवाजे तक उड़ गए। इस धमाके में दो किशोरियों समेत सात लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल हुए लोग

1. कमलेश (45 वर्ष)

2. तारा देवी (36 वर्ष)

3. अमित (18 वर्ष)

4. संध्या (14 वर्ष)

5. पिंकी (20 वर्ष)

6. मीरा देवी (55 वर्ष)

7. अनुराधा (14 वर्ष)

इलाज में जुटा प्रशासन

सभी घायलों को तुरंत संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा और अन्य डॉक्टरों को घायलों का हर संभव बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ब्लास्ट से मची तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि पूरे घर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.