बलिया में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया : बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत दल छपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित यात्रियों तथा लोगों ने कुछ देर के लिए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।

रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी रंजीत वर्मा (43) वर्ष वाराणसी छपरा पैसेंजर ट्रेन से दल छपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर उतरा। रेल ट्रैक पार करते समय छपरा से वाराणसी की तरफ जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही रंजीत की मौत हो गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

रणजीत की मौत से आक्रोशित यात्रियों तथा अन्य लोगों ने कुछ देर के लिए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। रेल अधिकारियों व रेलमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि दलछपरा हाल्ट स्टेशन पर लापरवाही बस रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक से दो पर आने जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज नहीं बना रही है। इस वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है।

यात्रियों ने प्लेटफार्म नम्बर दो के उच्चीकरण व फुट ओवरब्रिज तत्काल बनाने की मांग किया। प्लेटफार्म नम्बर एक व दो पर विद्युत खम्भा लगाकर छोड़ दिया गया है, जबकि दो प्लेटफार्म के विद्युत खम्भो पर लाइट नहीं लगाया गया है, जिससे रात में ट्रेन से उतरना व चढ़ना जोखिम भरा हो गया है। तत्काल लाइट लगाई जाए।

दर्जनों लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को चेताया कि तत्काल ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया तो बलिया-छपरा रेलवे ट्रैक को दल छपरा में जाम कर परिचालन रोक देंगे। लोगों ने मृतक के परिवार को मुवावजा और परिवार के एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी देने की मांग की है। पुलिस के समझाने बुझाने पर लोग रेल ट्रैक से हटे।

मृतक रंजीत अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। दो भाई, पत्नी सीमा देवी, पुत्र शुभम (12), अनुराग (8) का भरण पोषण रणजीत वर्मा ही करता था। रणजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौके पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.